बांगरमऊ: उन्नाव में डीजे वाहन और बाइक की टक्कर, किशोर की मौत, मां-भाई गंभीर घायल, चालक गिरफ्तार, जांच शुरू
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। संडीला क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार डीजे वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय प्रांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और शव को