बहरोड़: बहरोड के जागुवास फ्लाईओवर पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Behror, Alwar | Jun 17, 2026 बहरोड़ दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर स्थित जागुवास फ्लाईओवर पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। फ्लाईओवर की सड़क पर बने इस जानलेवा गड्ढे के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक बाइक चालक फ्लाईओवर से गुजर रहा था।