मेदिनीनगर (डालटनगंज): चांदो गांव से बरामद युवती के शव का मेदिनीनगर में हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो गांव में रविवार को कुएं से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे शव का अंत्यपरीक्षण मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। मृतका की पहचान नेउरा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की पुत्री महजद्दीना खातून के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल को