बिलग्राम: मलकंठ मोहल्ले में छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान,कमरे में लटका मिला शव
Bilgram, Hardoi | May 25, 2026 हरदोई के बिलग्राम कस्बे में एक 15 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मां ने कमरे में झांककर देखा तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया है यह पूरी घटना बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ की है