गभाना: पिसावा पुलिस ने निर्माणाधीन हाईवे से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि हरियाणा के पलवल के थाना कैंप के गांव कुशलीपुर निवासी गणेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि वह निर्माणाधीन अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ठेकेदारी का काम करता है। सात जुलाई की दोपहर में तीन युवक एक कट्टे में लोहे की शटरिंग के पाइप चोरी कर ले जा रहे थे।