गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइक की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल, थाने में मामला दर्ज
गुना में कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइक के एक्सीडेंट में एक युवक घायल हो गया। 10 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी शकील अफरोज निवासी दुर्गा कॉलोनी ने पुलिस को बताया, बीते रोज बेटा अजीम अफरोज खान दोस्त से मिलने जा रहा था। तभी बाइक चालक ने टक्कर मार दी, घायल निजी अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।