पटना ग्रामीण: सचिवालय थाने के सामने बस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया
सोमवार की शाम 6:00 सचिवालय थाना के निगम कार्यालय के सामने बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और बस सहित ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा बस की पहचान की जा रही है।