पटना ग्रामीण: पटना में रालोजपा प्रवक्ता सरवन अग्रवाल ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की
रालोजपा प्रवक्ता सरवन अग्रवाल ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की 26 जनवरी को एक तरफ जहां सभी लोग झंडा फहरा रहे थे तो वही उनके ऊपर हत्या की साजिश के तहत हमला किया गया। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गाड़ी में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई।