पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 85 से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित किया
सोमवार की शाम करीब 5 बजे पटना डीएम द्वारा समाहरणालय में वर्ष 2024 में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 85 से अधिक पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न हेल्थ इंडिकेटर्स यथा टेलीकंसल्टेशन, टीकाकरण, परिवार नियोजन, मरीजों को अस्पतालों में दवा की निःशुल्क उपलब्धता इत्यादि में पटना का पूरे राज्य में अच्छा प्रदर्शन रहा है।