पटना ग्रामीण: बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में छात्र का शव मिला, कॉलेज परिसर में हड़कंप, पुलिस जांच कर रही है
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित बीआईटी मेसरा में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही करीब 3 बजे एयरपोर्ट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से जांच कर रही है।