लातेहार: डेढ़ टंगवा घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत, तीन गंभीर घायल
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में मंगलवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।