गिरिडीह: जिला यक्ष्मा केंद्र में दो दिवसीय टीबी मुक्त भारत प्रशिक्षण संपन्न, कई लैब तकनीशियन व विशेषज्ञों ने लिया भाग
राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को 2 बजे हो गया।यहां जिले के विभिन्न बलग़म जांच केन्द्र में कार्यरत लैब तकनीशियन का टी.बी. मुक्त भारत अभियान से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ था।