गिरिडीह: अधिवक्ता अशोक कुमार अंबष्टा के निधन पर अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा का आयोजन
गिरिडीह के जाने-माने अधिवक्ता अशोक कुमार अंबष्टा के निधन पर शनिवार को 1:30 बजे अधिवक्ता संघ भवन में जिला अधिवक्ता संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। बताया गया कि 21 नवंबर को रात्रि करीब 2:00 धनबाद के अशर्फी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।