गिरिडीह: महासचिव पद के लिए अधिवक्ता चुन्नू कांत ने किया नामांकन, कोर्ट भवन में अंतिम दिन दाखिल किया पर्चा
बार एसोसिएशन चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन महासचिव पद के लिए अधिवक्ता चुन्नू कांत ने शनिवार को 1 बजे कोर्ट भवन में पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया। इस मौके पर इनके समर्थन में दर्जनों से अधिक अधिवक्ता साथ में थे। इस बाबत चुन्नू कांत ने कहा कि जनरल सेक्रेटरी पद पर आज अपना नामांकन किया। इस दौरान गिरिडीह के अधिवक्ताओं का स्नेह और प्यार मिला।