गिरिडीह: मुफ़सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब में गोतिया लोगों ने खूब लाल शर्मा के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
मुफ़सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी खूब लाल शर्मा को गोतिया लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार को इनका इलाज 11 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। इस संबंध में घायल खूब लाल शर्मा ने बताया कि गोतिया सुरेश शर्मा से लड़ाई झगड़ा चल रहा है। उनके पिता का निधन हाल ही में हुआ है। श्राद्धक्रम में झगड़ा के कारण हम लोग कोई खाने के लिए नहीं पहुंचे।