टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र के सोहागपुर में ससुराल आए युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
Timarni, Harda | Jul 2, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम बिल्लोद निवासी 35 वर्षीय युवक की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।