पाकरटांड: पाकरटांड के गोंदलीपानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह जेठ जतरा का आयोजन,जीप सदस्य हुई शामिल
पाकरटांड़ प्रखंड के गोंदलीपानी गांव में रविवार को 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम सह जेठ जतरा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जोसिमा का स्वागत किया।