गुना नगर: हनुमान टेकरी शिखर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त, पालिका अध्यक्ष व पूर्व विधायक बोले- टेकरी सरकार ने शहर की रक्षा की
गुना सहित प्रदेश भर में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी धाम के शिखर पर 29, 30 मई रात तेज आंधी बारिश में आकाशीय बिजली गिर गई, शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। मालवा छत पर गिर पड़ा। 30 मई दोपहर को नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता और पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा ने कहा, एक बार फिर शहर वासियों को बज्रपात से टेकरी सरकार ने बचा लिया। संकट को स्वयं संकट झेला, जल्द मरम्मत होगी।