उदयपुर, 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 5-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टर मुकाबले में राजस्थान ने शुरुआती दो क्वार्टर में 4 गोल दागकर बढ़त बनाई। गुजरात ने हाफ टाइम के बाद दो गोल कर मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन राजस्थान ने एक और गोल कर जीत सुनिश्चित