नागौद: नागौद क्षेत्र में बिजली तार चोर गिरोह फिर सक्रिय, 11 केवी लाइन के 12 खंभों से तार काटकर ले गए
Nagod, Satna | May 25, 2026 सतना। नागौद थाना क्षेत्र के पोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत एक बार फिर बिजली तार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात सतना–पोड़ी मार्ग पर मझगवां के पास अज्ञात चोरों ने 11 केवी विद्युत लाइन के लगभग 12 खंभों की तार काटकर चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में बिजली लाइट हुई गुल, इस भीषण गर्मी के मौसम मे ग्रामीण हुए परेशान।