मुरैना नगर: मुरैना: पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर ₹12.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
मुरैना में खुद को महाराज बताने वाले आरोपी ने पुत्र प्राप्ति के नाम पर बड़ा झांसा देकर 12.70 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी किराएदार बनकर घर में रहा और पूजा-पाठ के बहाने पहले एक लाख, फिर डर दिखाकर लाखों रुपए लेता गया। पीड़ित ने कर्ज लेकर रकम दी। भागने की कोशिश में आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पीड़ितों की भी जांच जारी है।