झुंझुनू: जिला मुख्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण सहित अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली के निजीकरण के खिलाफ और अपनी मांगों के समर्थन में कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों ने बताया की कर्मचारियों की सीपीएफ कटौती बंद कर जीपीएफ कटौती शुरू की जाए। निजीकरण की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए।