बाह: पिनाहट क्षेत्र में भूसे के बाड़े में आग लगी, हजारों का हुआ नुकसान
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव विप्रावली में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भूसे के बाड़े में आग लग गई। घटना के समय ग्रामीण अशोक कुमार ने धुआं उठता देखा और शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समर्सिबल पंप की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाड़े में रखा करीब 7 कुंतल गेहूं और लगभग 40 कुंतल पशु चारा जलकर राख हो गया। बाड़ा भी पूरी तरह क्