मंझनपुर: कौशांबी में एबीवीपी का प्रदर्शन, उर्दू प्रवक्ता पर छात्राओं का ब्रेन वॉश और छेड़खानी का आरोप, डीआईओएस से की शिकायत
सिराथू राजकीय इंटर कॉलेज में उर्दू प्रवक्ता और प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं का ब्रेन वॉश करने, रिश्तेदारों द्वारा छेड़खानी और अभद्रता कराने का आरोप है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित छात्राओं के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की