पूर्णागिरि: टनकपुर चंपावत हाईवे के स्वाला के नजदीक मलवा आने के चलते मार्ग अवरुद्ध, टनकपुर के ककराली गेट में रोके गए वाहन
टनकपुर के ककराली गेट में सोमवार को पहाड़ को जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया । सड़क मार्ग अवरुद्ध होनें के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन नें माँ पूर्णागिरी धाम और चम्पावत पिथौरागढ़ जाने वाले सभी वाहनों को ककराली गेट में रोका हुआ हैं। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइने लगी हुई हैं।