पूर्णागिरि: बनबसा के देवीपुरा में बाढ़ में फंसे लोगों का एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में किया गया सफल रेस्क्यू
बीते चार दिनों से हो रही लगातार बरसात के बाद शारदा, हुड्डी नदी के अलावा किरोड़ा सहित तमाम बरसाती नदी नाले उफान पर आ गये। जिस कारण बनबसा के देवीपुरा में बाढ़ से भी बदतर हालात हो गये । प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त रेसक्यू अभियान चलाया गया, जिसमे 120 परिवारो का सकुशल रेसक्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानो में पहुंचाया गया l