पूर्णागिरि: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने टनकपुर के शारदा घाट को कराया खाली
मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात की चेतावनी जारी करने के बाद प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। एसडीएम आकाश जोशी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर के शारदा घाट को पूरी तरह से खाली करा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जा रहा हैं l प्रशासन नें बाढ़ की सम्भावनाओं के चलते सुरक्षा के तहत यह कदम उठाया हैं l