पूर्णागिरि: मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र के बनबसा में एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में पूरे दिन किए गए जल निकासी के प्रबंध
रविवार को बनबसा में खटीमा हाइवे के नजदीक हुए जल भराव को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में जेसीबी के द्वारा भारी बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था को देर शाम तक अंजाम दिया। दो दिन से आसमान से आफत के रूप में बरस रहीबरसात नें जन जीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया हैं l