पूर्णागिरि: रविवार की देर शाम टनकपुर की शारदा नदी आई पूरे उफान पर, बनबसा बैराज में रेड अलर्ट घोषित
पहाड़ो में दो दिन से हों रही लगातार बारिश के चलते रविवार की देर शाम टनकपुर की शारदा नदी पूरे उफान पर आ गयीं। जिससे शारदा बस्ती सहित तटीय इलाकों और निचले क्षेत्रों में रहने वालों के लिए खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। प्रशासन नें तटीय इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानो में जाने की सलाह दी हैं। शारदा घाट पर जल पुलिस और PAC को अलर्ट मोड पर रखा गया हैं।