पूर्णागिरि: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना टनकपुर डिपो कार्यशाला में तीसरे दिन भी जारी
शनिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आठ सूत्रीय मांगो को लेकर धरना टनकपुर डिपो कार्यशाला में तीसरे दिन भी जारी रहा । अति शीघ्र मांगे न मानने की दशा में कर्मचारियों नें उग्र आंदोलन का ऐलान किया हैं। गुरुवार से धरने पर बैठे कर्मचारियों के सब्र का बाँध अब छलकने लगा हैं। अनुशासनिक पटल से सहायक को हटाने सहित आठ सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी आंदोलित हैं l