शामली: शामली में हुई चोरी की 2 घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को चोरी के सामान समेत किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 2, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 17 जून को शामली के कृष्णानगर निवासी प्रदीप संगल की विजय चौक स्थित मिठाई की दुकान और 27 जून को कंडेला निवासी सतीश की अजंता चौक स्थित छोले—भटूरे की दुकान से चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने इन दोनों वारदातों में अम्बेहटा कांधला निवासी अरशद को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान व 1 चाकू भी बरामद हुआ है।