जमुई: कटौना के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक की पटना ले जाते समय हुई मौत
Jamui, Jamui | Jul 22, 2025 कटौना के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक की पटना ले जाने के दौरान सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे मौत हो गई। उसके बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव के साथ मंगलवार की सुबह 9:00 सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान पूरी तरह आवागमन को ठप कर जमकर हंगामा कर रहे हैं।