जमुई: प्लस टू हाई स्कूल जमुई में एड्स जागरूकता के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 38 स्कूलों की टीमों ने लिया भाग
Jamui, Jamui | Jul 21, 2025 21 जुलाई: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में सोमवार कि दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल जमुई में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।