कुड़नी में गुरुवार देर रात 9:30 बजे सरकारी शराब की दुकानों में साढ़ पुलिस ने सघन तलाशी की। पुलिस को देख नववर्ष में शराब गटक रहे पियक्कड़ मौके से अंधेरे की ओर भागे। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस आयुक्त का सख्त आदेश है कि कोई भी शराब के नशे में हुड़दंग न करें।इसी के चलते तलाशी ली गई और सड़क पर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा गया और सख्त चेतावनी भी दी गई।