लक्ष्मीपुर: महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीपुर में एकदिवसीय धरना दिया
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। 3 बजे तक चला धरना में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की।