हुसैनाबाद: बारिश ने खोली हुसैनाबाद की पोल! मुख्य सड़क बनी नाला, गंदे पानी में सब्जी बेचने को मजबूर हुए दुकानदार ।
सोमवार की कुछ घंटों की बारिश ने हुसैनाबाद नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। जेपी चौक से अंबेडकर चौक तक मुख्य सड़क जलमग्न हो गई और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर गंदे पानी का जमाव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। सबसे अधिक परेशानी सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को हुई, जिन्हें गंदे पानी..