केशकाल: पहली ही बारिश में बड़े खौली नदी का बढ़ा जलस्तर, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं पुल को पार
कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत बेड़मा से अंतागढ़ पहुंच मार्ग पर स्थित बड़े खौली नदी में पहली ही बारिश में नदी उफान में आ गई है।वहीं आज धनोरा में साप्ताहिक बाजार होने के चलते आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में साप्ताहिक बाजार करने पुल को अपनी जान जोखीम में डालकर पार कर रहे है। बताया जा रहा है बड़े खौली नदी में बनाया जा रहा पुल 2 वर्षो से निर्माणाधीन है।