महोबा: डाक बंगला मैदान में अग्निशमन सप्ताह के दौरान मॉक ड्रिल, लोगों को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए
Mahoba, Mahoba | Apr 19, 2026 ट्रेंड्स मॉल और डाक बंगला मैदान में मॉक ड्रिल व जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में फायर ब्रिगेड टीम ने आग से बचाव और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों को आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग ने गर्मी में सतर्कता बरतने की अपील की।