अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस सख्त हो गई है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 2, शराब बरामदगी में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।