सत्तर कटैया: बिहरा थाना परिसर में होली पर्व शान्तिपूर्ण मनाने के लिए शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित
बिहरा थाना परिसर में होली पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शान्ति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित बीडीओ अरविन्द कुमार, सीओ शिखा सिंह एवं बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने लोगों से जानकारी ली।