बांका: बकरीद पर्व पर मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह में नमाज अदा की, पुलिस बल तैनात रहा
Banka, Banka | May 28, 2026 शहर में बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह करीब 7:00 बजे बाबू टोला स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज का नेतृत्व हाजी मोहम्मद मुनीर उद्दीन ने किया, जिन्होंने अमन, भाईचारे और कुर्बानी के महत्व पर जोर दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और खुशियों का इजहार किया।