दरभंगा: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर गठित जिला स्थाई समिति की हुई बैठक, मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संदर्भ में गठित जिला स्थाई समिति की बैठक हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतगणना की तिथि 04 जून 2024 को प्रातः 8:00 बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति दरभंगा में निर्धारित है।