हुज़ूर: इमामी गेट इलाके में चाय -नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम की करंट लगने से मौत
Huzur, Bhopal | Jul 1, 2026 भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद वह ठेले से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।