गोरखपुर: रसूलपुर में अवसाद से ग्रसित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर झोपड़पट्टी में एक युवक ने आत्महत्या कर युवक का नाम पिंटू बताया जाता है। इसकी उम्र 28 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके भाई ने बताया वह बहुत दिनों से अवसाद में चल रहा था। इसके कारण उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस वालों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।