गोरखपुर: जिले के थानों में बहुत दिनों से रखे लाइसेंसी शस्त्रों की बनाए सूची, एसएसपी ने थानेदारों को दिए निर्देश
एसएसपी जनपद गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर ने गोरखपुर जिले के सभी थानेदारों को निर्देशित किया है कि, जो शस्त्र लाइसेंस बहुत दिनों से थाने में रखे हुए हैं अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें क्लेम नहीं कर रहा है या फिर शस्त्र लाइसेंस धारक की मृत्यु हो गई है उसका परिवार विरासत के रूप में उसको रजिस्टर्ड नही करवा रहा है। ऐसे शस्त्र लाइसेंस की सूची तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दें।