गोरखपुर: बबीना होटल के पास नगर निगम की टीम ने ₹30 करोड़ की ज़मीन को भू-माफ़ियाओं के कब्जे से कराया मुक्त
बबीना होटल के बगल में गाटा संख्या 361 की ढाई हजार स्क्वायर मीटर कमर्शियल जमीन पर आज नगर निगम का बुलडोजर चला। इस जमीन पर भूमाफियाओं ने पिछले कई साल से कब्जा कर रखा था। जमीन की कीमत तकरीबन 30 करोड़ बताई जा रही है। जमीन पर बने हुए निर्माण को आज बुलडोजर चलाकर नगर निगम ने जमीदोज कर दिया। इस जमीन पर नगर निगम कमर्शियल बिल्डिंग बनाएगा।