गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा में कार ने टैम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल
गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा में आज दोपहर में एक कार ने टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक कार की स्पीड बहुत तेज थी।