बड़वारा: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर रेल पुल से नीचे गिरा, चालक सुरक्षित ; बड़वारा पुलिस जांच में जुटी
Badwara, Katni | Jun 11, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगतपुर उमरिया के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को चकनाचूर करते हुए सीधे कटनी-चोपन रेल मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज (पुल) से नीचे जा गिरा। ट्रक गिरने की गूंज और धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।