बड़ौद: नरेला गांव में महिला ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पीएम करा कर शव परिजनों को सौंपा
आगर जिले के बड़ोद में पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेला गांव में एक महिला संतोष बाई विक्रम सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी नरेला गांव ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजन महिला को बड़ोद सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। डॉक्टर वीरेंद्र चूड़ीदार व खुशबू सोनी द्वारा महिला का पीएम किया।