अम्बाला: कोरोना काल के बाद पहली बार अंबाला के बाजारों में होली पर भारी भीड़,जमकर खरीददारी कर रहे ग्राहक,दुकानदार दिखे आज खुश
Ambala, Ambala | Mar 25, 2024 अंबाला में इस बार होली पर बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है।क्योंकि कोरोना के चलते 4 सालों से होली फीकी ही नजर आई।लेकिन अब जनता डर के माहौल से बाहर निकल बच्चों के लिए होली की शॉपिंग करने में जुटी है।खरीददार करने आए लोगों ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं भी खत्म हो चुकी है।तो इस बार बेफिकर होकर बच्चे होली मना सकते है।आज होली बाजार में काफी भीड़ दिखी